धर्म-अध्यात्म

श्रावण मास में भूलकर भी न करें यह काम, बहुत अशुभ होता है

Bhumika Sahu
12 July 2022 2:53 PM GMT
श्रावण मास में भूलकर भी न करें यह काम, बहुत अशुभ होता है
x
श्रावण मास

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार सभी महीनों का अपना महत्व होता है मगर साल का पांचवा महीना सावन देवों के देव महादेव की पूजा आराधना को समर्पित है ये महीना भगवान शिव शंकर को ​बेहद ही प्रिय है वही इस महीने के शुरुआत इस साल 14 जुलाई दिन गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 12 अगस्त को होगा। श्रावण मास के पूरे महीने भक्त शिव भक्ति में लीन रहते हैं

सावन के महीने में शिव मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजा पाठ किया जाता है श्रावण मास में शिव पूजन के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है इन नियमों का पालन करने से भक्तों पर शिव की कृपा बरसाती है और उन्हें पूजा पाठ व उपवास का पूरा फल प्राप्त होता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि श्रावण मास के दौरान किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
श्रावण मास में न करें ये काम—
आपको बता दें कि सावन के महीने में सात्विक भोजन ही करना चाहिए इस दौरान मांस, मदिरापान का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है श्रावण मास में लहसुन, प्याज खाने की मनाही होती है इस दौरान बैंगन का त्याग कर जमीन पर सोना चाहिए। साथ ही दिन में सोने से भी बचना चाहिए केवल एक समय ही सोएं और बाकी का समय शिव भक्ति में लगाएं।
सावन में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए ऐसा करना अशुभ माना गया है इस महीने तेल दान करना उत्तम होता है श्रावण मास में दूध का त्याग करना चाहिए इस पूरे महीने शिवलिंग पर दूध अर्पित किया जाता है कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए। शिव जी की पूजा का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब मनुष्य अपने विचारों में सकारात्मकता रखें इस दौरान किसी का भी अनादर नहीं करना चाहिए ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।


Next Story