धर्म-अध्यात्म

पंचक में भूलकर भी ना करें ये काम, जानें कब से होगा शुरू

Shubhra Nandy
26 Jun 2021 11:05 AM IST
पंचक में भूलकर भी ना करें ये काम, जानें कब से होगा शुरू
x
हिंदू धर्म और ज्योतिष में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिंदू धर्म और ज्योतिष में पंचक को शुभ नहीं माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि में रहता है तो ऐसे समय में बनने वाले ग्रहों के योग को पंचक कहा जाता है. ज्योतिष में अशुभ और पांच हानिकारक नक्षत्रों के योग को पंचक कहा गया है. इस बार पंचक 28 जून 2021, सोमवार से लग रहा है और ये 03 जुलाई 2021 तक पंचक समाप्त होगा. पंचक का शाब्दिक अर्थ है 'पांच'. वैसे तो हर माह पंचक लगता है. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में भी पांच दिनों तक चलने वाले पंचक काल को अशुभ माना जाता है. धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य करने से परहेज करना चाहिए अन्यथा शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है. जब चंद्रमा कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करता है तो इसे ही पंचक कहते हैं. पंचक काल में शादी, ब्याह, धन का लें देन, गृह प्रवेश, कोई सौदा या यात्रा करना भी ठीक नहीं समझा जाता है.

ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अलग-अलग वार को पड़ने वाले पंचक का प्रभाव और नाम अलग-अलग होता है. इस बार सोमवार के दिन से पंचक लग रहा है. सोमवार से प्रारंभ होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है. इसे शुभ माना गया है और मान्यता अनुसार इसके प्रभाव से पंचक के दौरान सरकारी कामों में सफलता के योग बनते हैं.
पंचक कब से कब तक:
पंचक: 28 जून 2021 से 03 जुलाई 2021 तक रहेगा. पंचक के दौरान ना करें ये काम:
1.पंचक के दौरान शादी, ब्याह जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. ऐसा करने पर जातक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.
2. ज्योतिष के अनुसार, पंचक में, घर मकान बनवाना, जमीन खरीदना और मकान की छत बनवाने जैसे काम नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से अनिष्ट होने की आशंका बनी रहती है.
3. ज्योतिष के अनुसार, पंचक के दौरान बेड, चारपाई खरीदना भी उचित नहीं माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि पंचक में इन चीजों को खरीदने से असमय मृत्यु का योग बनता है.


Next Story