धर्म-अध्यात्म

धनतेरस की शाम बिल्कुल भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी उल्टे पैर लौट जाएंगी वापस

Subhi
20 Oct 2022 6:16 AM GMT
धनतेरस की शाम बिल्कुल भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी उल्टे पैर लौट जाएंगी वापस
x

हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का काफी महत्व है। प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर भगवान की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जा रहा है। जानिए इस दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए।

धनतेरस की शाम न करें ये काम

घर न छोड़े खाली

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी कारण कई लोग इस दिन खरीदारी के लिए घर में ताला लगाकर चले जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। धनतेरस के दिन शाम को किसी न किसी व्यक्ति को घर में जरूर रहना चाहिए।

शाम को दीपक जलाना न भूलें

धनतेरस के दिन शाम के समय यम के नाम का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक को दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों और यम का ध्यान करके रख दें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

शाम को न करें किसी भी तरह का लेन देन

धनतेरस की शाम काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन शाम के समय किसी भी प्रकार का लेन देन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है।

Next Story