धर्म-अध्यात्म

फाल्गुन मास में गलती से भी न करें ये काम, धन में होगी हानि

Tara Tandi
22 Feb 2024 8:25 AM GMT
फाल्गुन मास में गलती से भी न करें ये काम, धन में होगी हानि
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन मास बेहद ही खास माना जाता है जो कि पंचांग का 12वां यानी साल का आखिरी महीना होता है इस माह में कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं फाल्गुन मास में भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा का विधान होता है इस बार फाल्गुन का आरंभ 25 फरवरी से हो रहा है और समापन 25 मार्च को हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन मास से जुड़े नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं कि इस महीने में क्या करें और क्या न करें।
फाल्गुन मास में क्या करें क्या ना करें—
ज्योतिष अनुसार फाल्गुन मास में शिव पूजा करना उत्तम माना जाता है इस महीने रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें साथ ही शिव चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। इस महीने भगवान कृष्ण को नए वस्त्र जरूर पहनाएं। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
फाल्गुन मास में तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस पूरे महीने मास मदिरा का सेवन करने से बचें। इस माह अधिक से अधिक समय धार्मिक और सात्विक कार्यों को करना चाहिए। माना जाता है कि फाल्गुन मास में अच्छे कामों का 100 गुना अधिक फल मिलता है। फाल्गुन मास में होली मनाई जाती है ऐसे में इस माह अबीर गुलाल भगवान शिव और श्रीकृष्ण को जरूर अर्पित करें ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है।
इस महीने रोजाना मंदिर जाए और पूजा पाठ में मन लगाएं। इसके साथ ही इस महीने अन्न का दान करना भी श्रेष्ठ माना जाता है ऐसा करने से घर में बरकत होती है और धन धान्य की कमी दूर रहती है इस महीने पीपल के पेड़ की पूजा करना भी अच्छा माना गया है।
Next Story