धर्म-अध्यात्म

दिवाली तक न करें यह 6 काम, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Subhi
18 Oct 2022 6:02 AM GMT
दिवाली तक न करें यह 6 काम, माता लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज
x
हिन्दू धर्म में दीपावली पर्व को सर्वाधिक शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर उनकी मनोकामना सुनने के लिए आती हैं। ऐसे में व्यक्ति को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

हिन्दू धर्म में दीपावली पर्व को सर्वाधिक शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर उनकी मनोकामना सुनने के लिए आती हैं। ऐसे में व्यक्ति को ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र (Diwali 2022 Astro Upay) में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें दिवाली के दिन या उससे पहले भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कारण यह है कि माता लक्ष्मी यदि नाराज हो जाती हैं तो उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ उसे आर्थिक संकट भी झेलना पड़ता है। आइए जानते हैं दिवाली तक किन कार्यों से रहना चाहिए दूर।

दिवाली के दिन इन 6 कामों से बचें

ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि संध्या काल में झाड़ू का प्रयोग बिलकुल ना करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति आर्थिक समस्याओं का सामना कर सकता है।

इसके साथ यह भी बताया गया है कि जूते अथवा चप्पल पहनकर रसोई घर में खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई में माता लक्ष्मी वास करती हैं। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

दिवाली के दिन या उसके बाद रात को सोने से पहले झूठे बर्तन ना रखें। बल्कि इन्हें साफ करके तब सोने जाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

व्यक्ति को स्नान के बाद नितदिन सूर्य देव को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। शास्त्रों में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता कहा गया है। इनसे ही जीवन जीने के लिए पर्याप्त उर्जा प्राप्त होती है।

संध्या पूजा के समय तीन शंखनाद जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप जलते हुए दीपक को मुंह से फूंक मारकर न बुझाएं। यह वर्जित है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए व्यक्ति को अपनी कुछ खराब आदतों को भी बदलना चाहिए। उसे सोते समय गीले पांव नहीं सोना चाहिए। साथ ही नाखून काटने और चबाने की आदत को त्याग देना चाहिए। इनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Next Story