धर्म-अध्यात्म

सीढ़ियों के नीचे बैठकर महत्वपूर्ण कार्य न करें जान ले ये जरूरी टिप्स

Tara Tandi
5 Feb 2021 6:27 AM GMT
सीढ़ियों के नीचे बैठकर महत्वपूर्ण कार्य न करें जान ले ये जरूरी टिप्स
x
हर कोई अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से जीवन व्यतीत करना चाहता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | हर कोई अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से जीवन व्यतीत करना चाहता है। कई बार घर में मौजूद वास्तु दोष हमें खुशियों से दूर कर देते हैं। घर के वास्तु दोष के चलते परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर से वास्तु दोष को दूर करना आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं वास्तु दोष को दूर करने के आसान से उपाय।

अपने घर के प्रवेश द्वार के पर्दे में घुंघरू बांधना शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल बांधना भी शुभ माना जाता है। घर में अखंड रामायण का पाठ अवश्य कराएं। अगरबत्ती से जहां वातावरण सुगंधित हो जाता है वहीं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ता है। अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो अगरबत्तियां जलाकर घर के सभी कोनों में रख दें। घर में कोई सदस्य बीमार है तो ध्यान रखें कि घर में मकड़ी जाला न बनाने पाए। घर में टूटा कांच न रखें। घर की डायनिंग टेबल गोल आकार की नहीं होना चाहिए। प्रतिदिन स्नान के बाद मस्तक पर टीका या कुमकुम लगाना चाहिए। विद्यार्थी सूर्यदेव को जल अवश्य अर्पित करें। मस्तक, कंठ पर केसर का तिलक लगाएं। इससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है। घर की खिड़कियां हमेशा अंदर की ओर खुलनी चाहिए। खिड़की का आकार जितना बड़ा होता है, उसे उतना अच्छा माना जाता है। किसी को घड़ी उपहार में न दें और न ही लें। मनी प्लांट को घर के अंदर उगाएं। मनी प्लांट को सीधे धूप से दूर रखें। अपने पर्स में धार्मिक चीजें रखें। शयनकक्ष में झाडू, तेल का कनस्तर, अंगीठी आदि न रखें।सीढ़ियों के नीचे बैठकर महत्वपूर्ण कार्य न करें। दुकान, फैक्ट्री, कार्यालय आदि स्थानों में वर्ष में एक बार पूजा अवश्य कराएं। गुरु को पीले वस्त्र दान करें।

Next Story