धर्म-अध्यात्म

आज करें गणेश जी के इन मंत्रों का जाप और आरती, आपकी सभी मनोकामना होगी पूरी

Subhi
24 Nov 2021 4:53 AM GMT
आज करें गणेश जी के इन मंत्रों का जाप और आरती, आपकी सभी  मनोकामना होगी पूरी
x
आज बुधवार का दिन गणपति आराधना के लिए उत्तम होता है। बुधवार के दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी कार्य पूरे होते हैं। वे मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता हैं।

आज बुधवार का दिन गणपति आराधना के लिए उत्तम होता है। बुधवार के दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी कार्य पूरे होते हैं। वे मंगलमूर्ति एवं विघ्नहर्ता हैं। वे शुभता प्रदान करने वाले हैं। बुधवार के दिन आपको पूजा के समय गणेश जी के मंत्र का जाप करना चाहिए और पूजा के समापन के समय गणेश जी आरती करनी चाहिए। आरती पूजा में हुई कमियों को पूरा करती है। आरती का महत्व इसलिए अधिक होता है क्योंकि उसमें देवी देवता के जन्म, पराक्रम और महत्ता का वर्णन होता है। उनका गुणगान होता है।

गणेश जी के प्रभावशाली मंत्र
1. 'ओम गं गणपतये नमः': यह मंत्र भगवान गणेश जी के बीज मंत्र 'गं' से मिलकर बना है। यह मंत्र सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना जाता है।
2. ओम ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा: इसे लक्ष्मी विनायक मंत्र कहा जाता है। इसके जाप से नौकरी और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं, साथ ही काम में तरक्की भी मिलती है।
गणेश जी की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,
माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।।
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।।
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

Next Story