- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- गुप्त नवरात्रि पर जरूर...
गुप्त नवरात्रि पर जरूर करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप ...आपकी पूरी होगी सभी मनोकामना
![गुप्त नवरात्रि पर जरूर करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप ...आपकी पूरी होगी सभी मनोकामना गुप्त नवरात्रि पर जरूर करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप ...आपकी पूरी होगी सभी मनोकामना](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/20/953024--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस दौरान मां दुर्गा कि पूजा-अर्चना की जाती है। यह 12 फरवरी से शुरू हुई थी और यह 21 फरवरी दिन रविवार को समाप्त होगी। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा तो होती ही है साथ ही उनकी 10 महाविद्याओं की भी अराधना की जाती है। यह एक ऐसा पर्व माना जाता है जब माता दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी और सरस्वती की साधना कर जीवन को सार्थक करने की कामना की जाती है। मां की पूजा करते समय उनकी आरती, चालीसा और भजनों का पाठ अवश्य करना चाहिए। साथ ही अगर आप जीवन में भय एवं बाधाएं अपार हैं तो कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको मां दुर्गा के 4 मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं जिनका जाप गुप्त नवरात्रि पर करने से जीवन भय एवं बाधारहित होकर समस्त सुखों को प्राप्त किया जा सकता है। कहा जाता है कि इन मंत्रों का जाप हर दिन भी किया जा सकता है। आइए पढ़ते हैं मां दुर्गा के प्रभावशाली मंत्र