धर्म-अध्यात्म

घर में सकारात्मक उर्जा और शांति लाने के लिए करें कपूर का उपाय

Tara Tandi
2 Feb 2022 8:24 AM IST
घर में सकारात्मक उर्जा और शांति लाने के लिए करें कपूर का उपाय
x
पूजा में कपूर को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसके स्वास्थ्य से सम्बंधित भी बहुत फायदे है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पूजा में कपूर को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसके स्वास्थ्य से सम्बंधित भी बहुत फायदे है। आज हम आपको बता रहे है कि कैसे आप कपूर के इस्तेमाल से मालामाल बन सकते हैं।

कपूर के फायदे:
घर में सकारात्मक उर्जा और शांति लाने के लिए रोज सुबह और शाम घी में कपूर को भीगा कर जलाएं और पुरे घर में इसका धुआं करे। रोज इस उपाय से घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाएगी।
अगर आप धन प्राप्ति की इच्छा रखते है तो गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखकर शाम के समय माँ दुर्गा के सामने इस कपूर को रखे फिर अगले दिन इस गुलाब के फूल और कपूर को जला दे।
अगर पति पत्नी के बीच तनाव आ गया हो तो रात को सोते समय अपने पति के तकिये के नीचे सिंदूर की एक पुड़िया में कपूर के दो टुकड़े मिलकर रख दे। सुबह इस सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर जाकर फेंक दें, और कपूर को निकाल कर अपने बैडरूम में जला दें।


Next Story