धर्म-अध्यात्म

सावन में करें शिवजी की प्रिय वस्तुओं से अभिषेक, आप पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

Subhi
14 Aug 2021 3:48 AM GMT
सावन में करें शिवजी की प्रिय वस्तुओं से अभिषेक, आप पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
x
भगवान शिव को प्रिय सावन मास चल रहा है। इस मास में देश के सभी शिवालयों में भगवान शिव की विधिवत पूजा होती हैं।

भगवान शिव को प्रिय सावन मास चल रहा है। इस मास में देश के सभी शिवालयों में भगवान शिव की विधिवत पूजा होती हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव इस मास में पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं। इसीलिए इस मास में शिव की विशेष पूजा की जाती हैं। जिसमें उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चीजों से उनका अभिषेक किया जाता है। शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक कई तरीकों और अलग-अलग वस्तुओं से की जाती हैं। जिनके लाभ भी अलग-अलग होते हैं। आइये जानते हैं कि शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक में प्रयोग होने वाल वस्तु और उसके लाभ के विषय में

शिव पूजन और शिवलिंग अभिषेक के अलग-अलग महत्व

शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है।

सावन में भगवान शिव को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है।

सावन के समय में शि‍व जी को दूध चढ़ाने से व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

सावन में शिवलिंग पर दही चढ़ाने से व्यक्ति के स्वभाव में गंभीरता आती है।

सावन मास में शि‍व जी को ईत्र से स्नान करवाने से व्यक्ति का विचार पवित्र होते हैं।

सावन में शि‍व जी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

शि‍व जी को सावन में केशर अर्पित करने से व्यक्ति में सौम्यता आता है।

सावन में शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शरीर में शक्ति का संचार होता है।

शि‍व जी को सावन में भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

शिवलिंग पर शक्कर चढ़ाने से शिव की कृपा से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।



Next Story