धर्म-अध्यात्म

Diwali 2020: इस दिवाली पर वास्तु नियमों के अनुसार बनाएं रंगोली, मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा

Tara Tandi
6 Nov 2020 10:27 AM GMT
Diwali 2020: इस दिवाली पर वास्तु नियमों के अनुसार बनाएं रंगोली, मां लक्ष्मी की होगी विशेष कृपा
x
दीपावली का त्योहार नजदीक है। सब लोग अपने अपने तरीके से अपने घर को सजाते हैं। कोई फूल-पत्तियों से कोई रंगोली बनाकर, पर क्या आप जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दीपावली का त्योहार नजदीक है। सब लोग अपने अपने तरीके से अपने घर को सजाते हैं। कोई फूल-पत्तियों से कोई रंगोली बनाकर, पर क्या आप जानते हैं कि यदि वास्तु नियमों के अनुसार रंगोली दिशाओं और रंगों को ध्यान में रखकर बनाई जाए तो यह हमारे जीवन में खुशियां, समृद्धि और उपलब्धियां लेकर आती है और माहौल को खुशनुमा बनाती है। रंगोली बनाने से आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है एवं वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। यही कारण है कि हमारी भारतीय संस्कृति में शुभ अवसर पर विभिन्न रंगों के माध्यम से रंगोली बनाने का प्रचलन सदैव से ही चला आ रहा है। शुभता का प्रतीक समझी जाने वाली रंगोली आटा, चावल, हल्दी, कुमकुम, फूल-पत्तियों या अनेक प्रकार के रंगों से अलग-अलग डिजाइन में बनाई जाती है।

ऐसे बनाएं रंगोली

पूर्वमुखी घर के मुख्यद्वार पर रंगोली बना रही है,तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए यहां अंडाकार डिजाइन में रंगोली बनाएं। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में विकास के नए मार्गों को प्रशस्त करता है। इस दिशा में रंगोली बनाने के लिए सात्विक और ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग जैसे लाल,पीला,हरा,गुलाबी,नारंगी आदि का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।

उत्तर मुखी घर के लिए उत्तर दिशा में लहरदार या जल के गुण से मिलता-जुलता डिजाइन बनाकर आप अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। पीले,हरे,आसमानी और नीले रंगों का प्रयोग इस दिशा की रंगोली के लिए करना बहुत शुभ माना गया है।

दक्षिण-पूर्व में त्रिकोण एवं दक्षिण मुखी घर में खूबसूरत आयताकार पैटर्न की रंगोली बनाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिशा की रंगोली में रंग भरने के लिए आप गहरा लाल,नारंगी,गुलाबी एवं बैंगनी रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।इस प्रकार से बनाई हुई रंगोली आपके जीवन में सुरक्षा,यश एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

यदि आपका घर पश्चिम मुखी है तो सुनहरे एवं सफ़ेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार रंगोली बनाएं।सफेद और सुनहरे रंगों के साथ लाल, पीला, भूरा, हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं। यहाँ पर पंचकोण आकार लिए हुए भी रंगोली बनाई जा सकती है।

Next Story