धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा समय, 141 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे कर्म देवता शनिदेव

Bhumika Sahu
26 Jan 2022 1:57 AM GMT
इन 4 राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा समय, 141 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे कर्म देवता शनिदेव
x
ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन या वक्री (उल्टी चाल) का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि का नाम भी शामिल है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन या वक्री (उल्टी चाल) का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2022 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इस लिस्ट में कर्म व न्याय देवता शनि का नाम भी शामिल है। शनिदेव 5 जून से वक्री होंगे और 23 अक्टूबर तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल का नीचे बताई गई 4 राशियों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान इन राशि से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है-

कर्क- शनि की वक्री अवस्था का कर्क राशि वालों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए आपको पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। मंगल और शनि के बीच शत्रुता का भाव है। इसलिए इस राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सिंह- सिंह राशि वालों के इस दौरान बेवजह खर्च बढ़ सकते हैं। कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। इस राशि वालों को कार्यस्थल पर सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर- मकर राशि वालों को मित्रों व संचार से जुड़ी चीजों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के वक्री होने से आपको लक्ष्य प्राप्ति में मुश्किल होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी को प्रभावित करने में असफल रहेंगे। पैर से संबंधित कोई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story