धर्म-अध्यात्म

धनतेरस : धन प्राप्ति के लिए कुबेर पूजा साथ निकालें यम का दीपक

Rani Sahu
2 Nov 2021 1:57 PM GMT
धनतेरस : धन प्राप्ति के लिए कुबेर पूजा साथ निकालें यम का दीपक
x
धनतेरस के मौके पर आज मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद पाने के लिए हिन्दू धर्म को मानने वाले कई उपाय करते हैं

धनतेरस के मौके पर आज मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद पाने के लिए हिन्दू धर्म को मानने वाले कई उपाय करते हैं। इसके साथ ही अप्रिय घटनाओं से बचने व सुरक्षित रहने के लिए आज के दिन लोग यम दीपक भी निकालते हैं।

माना जाता है कि धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा के साथय ही धन कुबेर पूजा के साथ यम का दीपक जलाया जाता है। इससे घर में लक्ष्मी आती है और समृद्धि भी बढ़ती है। धन कुबेर की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। लेकिन इस मौके पर यम का दीपक जलाना भी महत्वपूर्ण माना गया है। आगे जादिए यम का दीपक जलाने के फायदे-
यम दीपक निकालने से मिलता है यह लाभ-
ज्योतिषाचार्यों के अनुसा, यम देवता अकाल मृत्यु से बचाते हैँ तथा भय से मुक्ति प्रदान करते हैं। भय के कारण व्यक्ति के आत्मविश्वास डगमगाया रहता है। जिससे वह किसी कार्य पर ठीक से फैसले नहीं ले पाता। लेकिन यम की कृपा होने से जब व्यक्ति मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है।
कहां जलाएं यम का दीपक ?
माना जाता है कि यम की दिशा दक्षिण दिशा होती है। ऐसे में यम का दिया घर के दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए। यम का दीपक तेल से ही जलाया जाता है। यदि किसी के घर का प्रवेश द्वार दक्षिण की ओर न हो तो यम के दीपक की लव दक्षिण दिशा की ओर करके रखें।
यम का दीपक शाम 6 बजे से रात 8 बजकर 3 मिनट तक जला सकते हैं। शहर के अनुसार समय में कुछ परिवर्तन हो सकता है। यम दीपक खाली नहीं जलाया जाता है। दीपक के नीचे सफेद धन जैसे चावल, चांदी, रुई या बतासे रख सकते हैं। ध्यान रखें कि यम का दीपक घर के बाहर ही जलाया जाना चाहिए। साथ ही सात्विक आहार लेने वाले वाले व्यक्ति को यम का दीपक जलाना चाहिए।
Next Story