धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार के दिन इन कामों से घर छोड़कर चली जाती हैं धन लक्ष्मी

Tara Tandi
19 April 2024 1:17 PM GMT
शुक्रवार के दिन इन कामों से  घर छोड़कर चली जाती हैं धन लक्ष्मी
x
ज्योतिष न्यूज़ : आज शुक्रवार का दिन है और ये दिन धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित किया गया है इस दिन भक्त देवी मां की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें भूलकर भी शुक्रवार को नहीं करना चाहिए वरना पूरा परिवार कंगाली की आग में जलता है तो आज हम आपको उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार को ना करें ये काम—
शुक्रवार के दिन मांस मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए इस दिन मदिरा पान से भी परहेज करें। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और परिवार को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा शुक्रवार के दिन बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वरना तिजोरी खाली हो सकती है इस दिन गृहक्लेश और वाद विवाद करने से भी बचना चाहिए।
शुक्रवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ चीजों का दान इस दिन नहीं करना चाहिए। आप शुक्रवार के दिन भूलकर भी चांदी, चीनी का दान न करें। इस दिन इन चीजों का दान करने से कुंडली का शुक्र कमजोर हो जाता है जिससे व्यक्ति को भौतिक सुखों की कमी का सामना करना पड़ता है।
शुक्रवार के दिन धन का लेन देने भी करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है इससे माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है। आज के दिन रसोई से जुड़ी चीजों की खरीदारी करना भी अच्छा नहीं होता है ऐसा करने से धन बरकत नहीं होता है।
Next Story