धर्म-अध्यात्म

इस दिन है देवशयनी एकादशी व्रत, नवंबर तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Subhi
16 Jun 2022 9:46 AM IST
इस दिन है देवशयनी एकादशी व्रत, नवंबर तक नहीं होंगे शुभ कार्य
x
देवशयनी एकादशी से देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ 10 जुलाई से भगवान विष्णु चार माह की निंद्रा में चले जाएंगे। इसके साथ चातुर्मास शुरू हो जाएंगा। इसके बाद चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

देवशयनी एकादशी से देव सो जाते हैं। देवशयनी एकादशी के साथ 10 जुलाई से भगवान विष्णु चार माह की निंद्रा में चले जाएंगे। इसके साथ चातुर्मास शुरू हो जाएंगा। इसके बाद चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। नवंबर तक देवउठनी एकादशी से शुभ कार्य होंगे। इस एकादशी से अगले चार महीने के लिए भगवान विष्णु विश्राम करते हैं। इन दिनों को चातुर्मास कहा जाता है। इसमें मांगलिक काम रुक जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है।इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का प्रारंभ 9 जुलाई शाम 4 बजकर 39 मिनट पर होगा और एकादशी तिथि का समापन 10 जुलाई 2 बजकर 13 मिनट पर होगा।



Next Story