धर्म-अध्यात्म

पुष्कर सरोवर में सोमवती अमवस्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Tara Tandi
6 Sept 2021 5:01 PM IST
पुष्कर सरोवर में सोमवती अमवस्या पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
x
राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ राज पुष्कर के पवित्र सरोवर पर आज सोमवती

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थ राज पुष्कर के पवित्र सरोवर पर आज सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्नान किया।ब्रह्म मुहूर्त में शुरु हुआ ये विशेष धार्मिक महत्व वाला स्नान सायं तक चलेगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शिरकत कर रहे है। भाद्रपद अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या भी कहते है। इस अमावस्या पर पितृ तर्पण का भी विशेष धार्मिक महत्व है और पितृ दोष मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु अपनी यथाशक्ति के अनुसार दानपुण्य भी कर रहे है।

सरोवर के प्रमुख चार घाटों गऊ घाट, ब्रह्म घाट, तरणी घाट तथा अन्यों पर श्रद्धालु की भीड़ है और तीर्थ पुरोहितों के मंत्रोच्चार गुंजायमान है। लोग स्नान करके बृह्मा मंदिर में दर्शन कर सुख स्मृद्धि की कामना कर रहे है। कस्बे में मेले जैसा माहौल है और दुकानदार भी खुश दिखाई दे रहे है।

Next Story