- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 2022 में देवगुरु...

x
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। गुरु साल 2022 में 13 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है। गुरु साल 2022 में 13 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद गुरु मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु साल 2022 में मीन राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों का भाग्योदय कर देंगे। गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। गुरु के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं गुरु साल 2022 में मीन राशि में रहकर किन राशि वालों पर कृपा करेंगे। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल....
मेष राशि-
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
29 दिसंबर से बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, बुध देव की कृपा से खूब होगी मौज, धन- लाभ के योग
वृष राशि-
परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
धन- लाभ हो सकता है।
इस समय जीवन में कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
इस समय धैर्य से काम लें।
मिथुन राशि-
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
धन- हानि हो सकती है।
इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
साल 2022 की शुरुआत से पहले इन बर्थडेट वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, 2021 का अंतिम सप्ताह रहेगा फलदायी
कर्क राशि-
आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
लेन- देन न करें।
ये समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।
इस समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
सिंह राशि-
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
साल का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, 2022 की शुरुआत से पहले ही शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन
कन्या राशि-
इस दौरान किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें।
वाद- विवाद से दूर रहें।
इस समय नया कार्य शुरू न करें।
तुला राशि-
मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है।
यह समय धैर्य रख काम करने का है।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
इस समय सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि-
इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
धन- लाभ हो सकता है, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।
धनु राशि-
इस समय अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे।
मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हर कार्य में सफल होते हैं ये 4 राशि वाले, बजरंगबली होते हैं इनके सहायक
मकर राशि-
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कार्यक्षेत्र में हर किसी भी भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
लेन- देन न करें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कुंभ राशि-
आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
पारिवारिक जीवन में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
29 दिसंबर तक सूर्य और बुध इन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा, आने वाले 4 दिनों तक नहीं आएगा कोई संकट
मीन राशि-
बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
Next Story