धर्म-अध्यात्म

कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों को धन लाभ व सफलता के योग

Bhumika Sahu
5 Jan 2022 5:05 AM GMT
कुंभ राशि में 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों को धन लाभ व सफलता के योग
x
गुरु बृहस्पति देव नए साल 2022 में 13 अप्रैल तक कई राशियों जातको के लिए धनलाभ और सफलता दिलाने के योग लेकर आए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में रहेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुरु बृहस्पति देव नए साल 2022 में 13 अप्रैल तक कई राशियों जातको के लिए धनलाभ और सफलता दिलाने के योग लेकर आए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु यानी बृहस्पति ग्रह 20 नवंबर 2021 से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में रहेंगे। इस दौरान उनका असर विभिन्न राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। हालांकि मेष राशि के 11वें भाव में होने के कारण मेष राशि वालों व अन्य कई राशियों के लि लाभ कमाने की दृष्टि से यह समय वरदान साबित हो सकता है। क्योंकि बृहस्पति का मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करना शुभ माना जाता है। हालांकि राशियों के जातकों को इस दौरान सावधानी भी बरतनी होगी। आगे देखिए बृहस्पति का राशियों पर प्रभाव व उपाय-

मेष राशि : 13 अप्रैल 2022 तक मेष राशि के जातकों पर गुरु ग्यारहवें यानि आय भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय बेहद शुभ रहने की संभावनाओं से भरा है। गुरु के प्रभाव से रुके हुए कार्य बनेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाकर बाहर निकलें।
वृषभ राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति की मौजूदा स्थिति वृष राशि के जातकों प्रसिद्धि और सम्मान दिलाने वाली है। इस दौरान आपको यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है। 13 अप्रैल 2022 तक भाग्य का साथ मिलेगा। सभी कार्य पूरे होंगे।
मिथुन राशि: इस राशि में गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। छात्रों के लिए भी बेहद अनुकूल समय रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
कर्क राशि: अप्रैल 2022 तक का समय कर्क राशि वालों को कर्म का शुभ परिणाम दिलाने वाला होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। जॉब में प्रमोशन व स्थान परिवर्तन के योग बने रहे हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। धन लाभ के साधन बनेंगे।
उपाय - गाय को चने की दाल खिलाएं।
सिंह राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति सिंह वालों के सप्तम भाव में गोचर करेंगे जिससे दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ने की संभावना है। यदि आप साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं, तो इसमें लाभ होगा।
उपाय - पीपल के वृक्ष को हर गुरुवार को जल चढ़ाएं। इस दिन पीपल के पेड़ को छूना मना है।
कन्या राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के छठे यानि रोग व शत्रु भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं सेहत भी ठीक बने रहने की उम्मीद है।
उपाय - गुरुवार को गौमाता को गुड़ व अनाज खिलाएं।
तुला राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से पांचवें यानि बुद्धि व पुत्र भाव में गोचर करेंगे। इस समय आप अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करते हुए, कई जगहों पर लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं कई दिनों से चली आ रही कार्यबाधा दूर होने के साथ ही सरकारी विभागों में भी अटके कार्यों का निपटारा होगा।
उपाय - आटे की लोई पर हल्दी का तिलक लगाकर गाय को खिलाएं।
वृश्चिक राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से चौथे यानि सुख व माता के भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपकी खुशी में कुछ तनाव का असर देखने को मिल सकता है, वहीं आपके खर्चों में वृद्धि संभव है।
धनु राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे यानि पराक्रम व छोटे भाई बहनों के भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति का ये परिवर्तन अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। इस समय आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है।
मकर राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से दूसरे यानि धन व वाणी के भाव में गोचर करेंगे। इस समय उचित रहेगा कि नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग कोई जोखिम न उठाएं। कॅरियर को लेकर यह समय अच्छा रहने के साथ ही इस समय आपके परिवार में सुख और समृद्धि भी बढ़ने की संभावना है।
उपाय - गरीबों को भोजन (पीले चावल) कराएं।
कुंभ राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि यानि लग्न भाव में गोचर करेंगे। आपके लग्न में देवगुरु का ये गोचर आपके लिए अच्छा और शुभ परिणाम लाता दिख रहा है। इस समय आप खुद को हर निर्णय लेने में सक्षम महसूस करेंगे।
उपाय - गरीब छात्रों को कॉपी-किताबें आदि दिलाएं।
मीन राशि: इस समय देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से द्वादश यानि व्यय भाव में गोचर करेंगे। जिसे आर्थिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह समय आपकी सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।


Next Story