धर्म-अध्यात्म

देवगुरु बृहस्पति की नए साल में इन 3 राशियों पर होगी कृपा

Bhumika Sahu
23 Dec 2021 3:19 AM GMT
देवगुरु बृहस्पति की नए साल में इन 3 राशियों पर होगी कृपा
x
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

गुरु राशि परिवर्तन 13 अप्रैल 2022 को होगा। 13 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में गोचर करेंगे। जानिए गुरु राशि परिवर्तन का किन राशियों को मिलेगा लाभ-
वृश्चिक राशि- आपके लिए गुरु राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक और करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। किसी भी ग्रह के नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर करने पर भाग्य का पूरा साथ मिलता है। वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए गुरु राशि परिवर्तन वरदान समान होगा। इस दौरान नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पीली वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। धनु राशि बृहस्पति की स्वराशि है। इस राशि के जातकों को गुरु ग्रह का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ राशि- इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। निवेश करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। धन संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।


Next Story