धर्म-अध्यात्म

देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे अस्त.....इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

Bhumika Sahu
1 Feb 2022 7:15 AM GMT
देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे अस्त.....इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान
x
वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के अस्त या राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 22 फरवरी 2022 को अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 को उदित होंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के अस्त या राशि परिवर्तन का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 22 फरवरी 2022 को अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 को उदित होंगे। गुरु अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, हालांकि 3 राशि वालों को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

गुरु अस्त के दौरान नहीं होंगे मांगलिक कार्य-
गुरु बृहस्पति फरवरी में अस्त हो जाएंगे। गुरु को विवाह, संपन्नता, सौभाग्य, धार्मिक कार्य और धन-संपदा आदि का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के अस्त के साथ मांगलिक कार्यों पर भी विराम लग जाएगा। इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण आदि कार्यों की मनाही होती है। गुरु अस्त के चलते 22 फरवरी से 23 मार्च तक धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे।
इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें-
गुरु अस्त होने से कर्क, मीन और धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस राशि वालों को इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। निवेश करने से बचना चाहिए। इस दौरान शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। कर्क, मीन और धनु राशि वालों को वाणी पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।


Next Story