- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 24 नवंबर को देवगुरु...

देवगुरु बृहस्पति को धन, वैभव, ऐश्वर्य, रोमांस व सुख-संपदा आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह की स्थिति का विशेष महत्व होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। अब 24 नवंबर 2022 को फिर से मार्गी होंगे। जानें इस अवधि में किन राशियों के लोग रहें सतर्क-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की वक्री स्थिति परेशानियों का कारण बन सकती है। गुरु के मार्गी होने पर आपके सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के गुरु ग्रह की वक्री स्थिति कष्टकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है।
वृश्चिक राशि- गुरु ग्रह के मार्गी होने तक आपको धन संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संयम बरतें। इस अवधि में मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।





