धर्म-अध्यात्म

Dev uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर राशिनुसार करें ये उपाय

Kunti Dhruw
4 Nov 2022 9:33 AM GMT
Dev uthani Ekadashi 2022 : देवउठनी एकादशी पर राशिनुसार करें ये उपाय
x
देवउठनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी है,मान्यता है कि 4 मास के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आए थे और तभी से सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं.तो आइए हम आपको अपने इस लेख में राशिनुसार बताएंगे कि इस खास मौके पर आप भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं, जिससे आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनीं रहे, घर में कोई संकट ना आए, सौभाग्य में वृद्धि हो, क्योंकि हमारे में भाग्य में भगवान विष्णु की सबसे मुख्य भूमिका होती है, उनको प्रसन्न करना बेहद जरूरी है.
राशिनुसार भगवान विष्णु को करें ऐसे प्रसन्न
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. इससे अगर आपके उपर कोई कर्ज है तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों को इस दिन पंजीरी का लड्डू भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है, इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को देवउठनी एकादशी के दिन मां तुलसी को घी का दीपक जलाएं और कच्चा दूध अर्पित करें, ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कंकधार स्त्रोत का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भगवान विष्णु का जलाभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भगवत गीता का पाठ करना चाहिए, इससे नौकरी संबंधित समस्याएं दूर होंगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को पीले फूल और बेसन के लड्डू भोग लगाना चाहिए. इससे मानसिक और शारीरिक संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को विष्णु चालिसा का पाठ करना चाहिए, इससे उनके जीवन हमेशा तरक्की का मार्ग खुलेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दिन दान करना बेहद शुभ फलदायी साबित होता है, इससे आपके जीवन में कभी तंगी नहीं आएगी.
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दिन इस दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है, इससे उनके ऊपर कभी दुख का साया नहीं आएगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाना चाहिए, इससे आपकी विवाह संबंधित समस्याएं दूर होंगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों को इस दिन भगवान विष्णु की आरती करना बेहद शुभ माना जाता है, इससे आपके जीवन में रोग संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएंगी
Next Story