धर्म-अध्यात्म

Deepotsav 2020: दीपावली पर्व में खरीदारी के लिए भी है विशेष मुहूर्त, जानिए कब क्या खरीदने पर होगा लाभ

Tara Tandi
7 Nov 2020 1:08 PM GMT
Deepotsav 2020: दीपावली पर्व में खरीदारी के लिए भी है विशेष मुहूर्त, जानिए  कब क्या खरीदने पर होगा लाभ
x
पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला। ज्योतिष शास्र में 27 नक्षत्रों का विधान है। पुष्य का प्राचीन नाम तिष्य शुभ, सुंदर तथा सुख संपदा देने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| Deepotsav 2020: पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला। ज्योतिष शास्र में 27 नक्षत्रों का विधान है। पुष्य का प्राचीन नाम तिष्य शुभ, सुंदर तथा सुख संपदा देने वाला है। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार इस नक्षत्र को बहुत शुभ और कल्याणकारी माना गया हैं। इस नक्षत्र का प्रतीक चिह्न गाय का थन हैं। अथार्त ये नक्षत्र कामधेनु गाय के समान अत्यंत शुभ और सभी कार्यों को सम्पन्न करने वाला है। 13 साल बाद बने अद्भुत संयोग से इस बार 7 व 8 नवंबर को खरीदारी के कई उत्तम ज्योतिषीय योग बन रहे है।

पुष्य नक्षत्र का सही समय-

पुष्य नक्षत्र दक्षिण भारत में 7 नवंबर 2020 को सुबह 4.50 से 8 नवंबर 2020 को सुबह 4.59 तक रहेगा। वहीं उत्तर भारत में सुबह 8.05 से 8 नवंबर सुबह 8.46 तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र का यह शुभ संयोग 13 साल बाद बन रहा है। इस बार रविपुष्य का लाभ भी खरीदारों को मिलेगा।

क्या है योग-

पुष्य नक्षत्र का स्वामित्व शनि ग्रह के पास होता है। ज्योतिषशास्त्र में वार एवं पुष्य नक्षत्र के संयोग से रवि-पुष्य जैसे शुभ योग का निर्माण होता है। जैसा कि इस बार बन रहा है।

ग्रहों की शुभ स्थिति-

इस बार ग्रहों की स्थिति की बात करें तो वह भी अति उत्तम है जहाँ शनि देव मकर राशि मे स्वगृही है ,गुरु भी धनु राशि मे स्वगृही है ,बुध जहाँ शुक्र की मूल त्रिकोण राशि मे है वही शुक्र कन्या राशि में रहकर परिवर्तन योग बना रहे है। साथ ही सूर्य बुध शुक्र की मूलत्रिकोण राशि तुला में बेहतरीन बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे है। इस समय चंद्रमा भी स्वगृही स्थिति में रहेंगे ऐसे में यह समय अत्यंत श्रेष्ठ एवं शुभफलदायी है।

इस दिन किसी भी प्रकार की खरीदारी ,निवेश और बड़े उद्योग की शुरुआत या व्यापारिक लेन देन अति उत्तम होता है। यह एक ऐसा योग है जिसमे कम निवेश से बड़े लाभ प्राप्त हो सकते है।

क्या खरीदें-

शनिवार 7.11.20 सुबह 8 बजे के बाद आप लकड़ी का सामान, प्रॉपटी और रियल एस्टेट और मशीनरी खरीदी जा सकती है।

रविवार 8.11.20 सुबह 6.52 से 8.42 तक अश्लेषा नक्षत्र अष्टमी तिथि पर फल, मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स खरीदे जा सकते है।

सोमवार 9.11.20 सुबह 8.42 से 3.29 दोपहर तक मेडिसिन, मिठाइयां, परफ्यूम, मछलीघर या उत्पाद और वस्त्र आदि ले सकते है।

मंगलवार 10.11.20 ऐन्द्र योग में 7.56 से 10.42 तक इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मोती, और घर सजाने के समान आदि खरीदना उत्तम है।

बुधवार 11.11.20 वैधृति योग एवं एकादशी दोपहर 12.43 से 4.25 होने से चौपहिया वाहन, वस्त्र और आभूषण आदि खरीदा जा सकता है।

गुरुवार 12.11.20 धनतेरस के शुभ दिन हस्त नक्षत्र में 9.32 सुबह से 1.55 रात्रि तक वाहन, भवन और भूमि खरीदने का उत्तम संयोग है।

शुक्रवार 13.11.20 त्रियोदशी चित्रा नक्षत्र में 11.42 से 6.01 तक ब्यूटी प्रॉडक्ट, तेल और सुगंधित सामान खरीदा जा सकता है।

शनिवार 14.11.20 दीपावली 7.30 से शाम 5.15 तक आयुष्मान और सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। इसमें जातक आरोग्य संबंधी सामान, पूजा का सामान और माँ लक्ष्मी की प्रतिमा खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

Next Story