- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Deepak: इन चार जगहों...
धर्म-अध्यात्म
Deepak: इन चार जगहों पर जलाएं दीपक, घर आएगी मां लक्ष्मी
Tara Tandi
23 Jan 2025 5:40 PM IST

x
Deepak ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माना गया है मान्यता है कि इनकी साधना आराधना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है ऐसे में अगर आप माता लक्ष्मी का घर में वास चाहते हैं
तो रोजाना शाम के वक्त घर की चार जगहों पर दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि यहां पर दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है और आर्थिक संकट व दरिद्रता को दूर कर देती हैं। तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
इन दिशाओं में जलाएं दीपक—
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शाम के समय घर की उत्तर दिशा में एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दिशा में माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर वास करते हैं ऐसे में यहां पर दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर शाम के समय दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है आप चाहें तो घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने के अलावा रंगोली भी बना सकते हैं ऐसा करने से धन की देवी आकर्षित होती है।
वास्तु अनुसार घर में जिस स्थान पर तिजोरी या धन रखने का स्थान है वहां पर भी एक दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आगमन होता है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। अगर घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो शाम के समय यहां एक दीपक जलाएं। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी निवास करती हैं और शाम के समय यहां दीपक जलाने से देवी प्रसन्न हो जाती है नल या कुएं के पास भी एक दीपक जरूर जलाएं। इसके अलावा रोजाना शाम के समय मंदिर में भी एक दीपक जलाएं ऐसा करने से धन लाभ होता है।
TagsDeepak चार जगहोंजलाएं दीपकघर आएगी मां लक्ष्मीLight a lamp at four placesGoddess Lakshmi will come to your home.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





