धर्म-अध्यात्म

गणेश चतुर्थी पर इस तरह सजाएं अपना घर, सभी करेंगे तारीफ

Bhumika Sahu
21 Aug 2022 6:51 AM GMT
गणेश चतुर्थी पर इस तरह सजाएं अपना घर, सभी करेंगे तारीफ
x
सभी करेंगे तारीफ

गणेश चतुर्थी धूम-धाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है जो 10 दिनों तक चलने वाले गणपति महोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, इसे 'विनायक चतुर्थी' भी कहा जाता है। इस त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है और सुंदर गणपति की सजावट की जाती है। शानदार पंडालों से लेकर सुंदर गणपति फूलों की सजावट तक, गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं घर पर गणेश चतुर्थी की सजावट को भी लोग अच्छे से करने की कोशिश करते हैं। यहां हम बता रहे हैं कुछ डेकोरेशन आइडियाज, देखें-

गणपति पर कैसे सजाएं घर
1) ईको फ्रेंडली गणपति डेकोरेशन
गणपति डेकोरेशन आइडियाज की लिस्ट में इको-फ्रेंडली जाना कोई नया नाम नहीं है। आज के समय में यह एक ये जरूरत बन गई है। गणपति पर फूलों की सजावट सबसे अच्छा और सबसे पसंदीदा सजावट ऑप्शन है। फूलों की थीम गणपति की सजावट को एक अलग रूप दे सकती है और इसे सुंदर बना सकती है। कागज के पंखे भी गणेश चतुर्थी के लिए एक डेकोरेशन आइडिया है। कागज के पंखे बनाना बहुत आसान है, और आप विभिन्न रंगों और आकारों के साथ इसे बना सकते हैं। इन्हें आकर्षक दिखाने के लिए, आप शीशे चिपका सकते हैं या कागज के पंखों पर चमकीले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2) रंगीन पेपर के साथ गणेश चतुर्थी की सजावट
रंगीन कागजों के साथ सजावट की चीजें बनाना कभी भी ट्रेंड से बाहर नहीं जाता है। आप फूलों, कागज के पंखे, माला, दीवार के हैंगिंग आदि जैसे सजावटी सामान बनाने के लिए अलग-अलग रंगों में फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट चुन सकते हैं। आप गणेश की मूर्ति के दोनों ओर कागज के फूल रख सकते हैं। आप तितलियों और छतरियों जैसे कुछ डिजाइन भी बना सकते हैं।
3) गुब्बारों के साथ गणपति सजावट
गुब्बारों का इस्तेमाल करके गणपति की सजावट की जा सकती है। घर पर सजावट के लिए, गुब्बारा थीम को चुना जा सकता है। आप कई गुब्बारों को मिवला कर एक फूल बना सकते हैं या पूरी दीवार को गुब्बारों से ढक सकते हैं।
4) सिंपल डेकोरेशन के लिए
अगर आपके पास हैवी डेकोरेशन करने का समय नहीं है या आप बहुत क्रिएटिव नहीं हैं, तो चिंता न करें। सिंपल गणपति सजावट के लिए आप आप अलग-अलग आकार में छोटे-छोटे तैयार मंडप या गणपति पंडाल ले सकते हैं। ये तैयार गणपति मंडप आमतौर पर थर्माकोल शीट और फूलों से बने होते हैं। मूर्ति को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए आप कुछ और सामान जैसे स्ट्रिंग लाइट, स्पॉटलाइट और फैंसी लालटेन जोड़ सकते हैं।


Next Story