धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी पर इन Creative तरीकों से सजाएं अपना आशियाना

Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 5:32 PM IST
जन्माष्टमी पर इन Creative तरीकों से सजाएं अपना आशियाना
x
कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। इस बार जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हर साल भारतीय लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है। इस बार जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हर साल भारतीय लोग इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए सुंदर तरीकों से घर की साज-सजावट करते हैं। पूजा पाठ के कारण कई बार श्रद्धालुओं के पास इतना समय भी नहीं होता। लेकिन अगर आप भी इस जन्माष्टमी अपने घर को यूनिक तरीके से डेकोरेट करना चाहते हैं तो यह आइडियाज आपके काम आएंगे। चलिए बताते हैं आपको कुछ क्रिएटिव तरीके...

मंदिर सजाएं
वैसे तो मंदिर रोज ही सजा होता है। लेकिन कृष्णभक्त इस दिन पर खासकर मंदिर को सजाते हैं। आप गुब्बारे, रिबन, फूलों की मालाओं के साथ मंदिर को सजा सकते हैं।
मोर पंख से सजाएं घर
मोर पंख श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय होता है। आप घर सजाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गुब्बारे, रिबन, आर्टिफिशयल फ्लावर, फेयरी लाइट्स, झालर जैसी चीजों से अपना घर सजा सकते हैं।
सजाएं श्रीकृष्ण का झूला
जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भक्त लड्डू गोपाल का झूला भी सजाते हैं। इस बार आप बाजार की जगह घर पर ही झूला सजा सकते हैं।
कैसे सजाएं?
सामग्री
टोकरी
कपड़ा
लेस
फेविकोल
प्लास्टिक रेपर
गत्ते का कागज
टेप
बनाने की विधि
. सबसे पहले आप टोकरी पर प्लास्टिक का पेपर बिछा दें।
. फिर इसके ऊपर गत्ते का कागज रखें। गत्ते के कागज को टेप के साथ चिपका दें।
. इसके बाद सारी चीजों को कपड़े से अच्छी तरह से फेविकोल से ढक दें।
. एक कपड़े को आप फूलों के रुप में बनाकर कपड़े पर चिपका दें।
. इसके बाद लेस को टोकरी के चारों और लगाएं।
. टोकरी के ऊपरी बाग को कवर करने के लिए कोई पुरानी चुनरी लें।
. चुनरी को आप ऊपर से अच्छे से कवर कर दें।
. एक कपड़े को लेकर उसे सिलकर छोटे-छोटे फूल बनाएं।
. आपका झूला बनकर तैयार है। छोटे-छोटे फूलों से डेकोरेट कर लें।
राधा-कृष्ण की तस्वीरों से सजाएं घर
आप घर के अलग-अलग कोणों में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाकर भी घर सजा सकते हैं। ड्राइंग रुम, बेडरुम जैसी जगहों पर आप राधा-कृष्ण की खूबसूरत तस्वीरों से घर को शोभा पर चार-चांद लगा सकते हैं।


Next Story