धर्म-अध्यात्म

27 दिसंबर 2021: जानिए अंक शास्त्र के माध्यम से आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा

Tara Tandi
27 Dec 2021 3:10 AM GMT
27 दिसंबर 2021: जानिए अंक शास्त्र के माध्यम से आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
व्यापार में कोई नई डील होने की संभावना है। पति-पत्नी में आपसी तकरार की भी संभावना है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आपके पास धन आने की प्रबल संभावना है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप डर तनाव से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए सबंध बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक 4
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 5
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- मैरून
अंक 6
आज घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है, थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह आज रफ़्तार पकड़ेगा । किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 7
आज आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए बोलते समय थोड़ा सोच विचार कर लें। अपने कार्यो में नई तकनीक का प्रयोग करने से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 8
आज आपको आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वहाँ आदि के प्रयोग से आज बचें, दुर्घटना होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बेटे के सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- फिरोजी
अंक 9
आज भाग्य आपका साथ देने वाला है। आज आप नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी
Next Story