- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कब मिलते हैं धन लाभ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज के समय में ज्यादातर लोग हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि कैसे अधिक से अधिक धन कमाया जा सके ताकि जीवन सुख और ऐशोआराम के साथ बिताया जा सके। धन कमाने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में धन प्राप्त करने के उपाय और संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। जिन स्थानों या घरों पर मां लक्ष्मी का वास होता वहीं पर धन की वर्षा होने लगती है। देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी जिस किसी पर प्रसन्न होती हैं उसका जीवन खुशी, धन सम्पदा और वैभव से भर देती हैं। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारे आपके आसपास लगातार कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिसका जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। इन संकेतों में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ संकेत छिपे हुए होते हैं। शुभ संकेत मिलने पर व्यक्ति को धन लाभ मिलता है जबकि अशुभ संकेत मिलने पर व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे जिसके मिलने पर आपको धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।
धन लाभ के शुभ संकेत
- अचानक माथे पर छिपकली का गिरना धन लाभ के संकेत माना जाता है।
- सुबह-सुबह घर के सामने अगर गाय आ जाए और वह रंभाने लगे तो समझिए आपको कहीं से धन लाभ होने वाला है।
- आपके घर पर तोते का उड़कर आना अच्छा संकेत होता है।
- यदि सपने में आपको कमल का फूल दिखाई तो समझिए आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जल्द मिलने वाला है। सपने में कमल के फूल का दिखना आपको भविष्य में गड़ा हुआ धन मिलने के संकेत देता है।
- सपने में सफेद सांप का दिखाई देना गड़ा हुआ धन मिलने का संकेत हैं।
- दिवाली के दिन किन्नर का दिखाई देना आपको जरूर धन लाभ मिलता है।
- गुरुवार के दिन कोई कन्या पीले वस्त्रों में आपको दिख जाए यह धन लाभ होने के संकेत है।
- सपने में उल्लू उड़ता हुआ आपके समीप आकर बैठ जाए तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप के ऊपर कृपा करने वाली हैं।
- सुबह और शाम के समय शंख की आवाज सुनाई देने पर आपको धन लाभ होने के संकेत है।
- झाडू लगाते हुए सुबह-सुबह अगर कोई दिखाई दे जाय तो यह शुभ संकेत होता है। झाडू मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है क्योंकि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शंख, गदा या त्रिशूल का निशान बना हो तो वह व्यक्ति के लिए शुभ निशान माना जाता है।
