धर्म-अध्यात्म

भोलेनाथ के ये आकर्षक संदेश व्हाट्सअप और फेसबुक पर भेजकर दें बधाई

Tara Tandi
14 July 2022 4:49 AM GMT
भोलेनाथ के ये आकर्षक संदेश व्हाट्सअप और फेसबुक पर भेजकर दें बधाई
x
आज यानी 14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज यानी 14 जुलाई से सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। इस बार सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक खत्म होगा। रक्षाबंधन के दिन सावन के पवित्र माह का समापन होता है। हिंदू धर्म और मान्यताओं के मुताबिक, सावन का महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिवकी आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति जल्दी होती है। श्रावण मास में शिव भक्त भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड यात्राएं निकालते हैं। मंदिर और शिवालयों भक्तों की भीड़ उमड़ आती है। श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार को उपवास रखकर भक्त मनोकामनाएं मांगते हैं। ऐसे में सावन के पावन महीने की शुरुआत अपने दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को सावन के खास शुभकामना संदेश भेजकर करें। भोलेनाथ के ये आकर्षक संदेश व्हाट्सअप और फेसबुक पर भेजकर बधाइयां दें।

भोले आएं आपके द्वार
भर दें जीवन में खुशियों की बहार
न रहे जीवन में कोई दुख
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
सावन की शुभकामनाएं

आज जमा लो भांग का रंग,
आपके जीवन बीते खुशियों के संग।
भोलेनाथ की कृपा बसरे आप पर,
जिंदगी में भर जाए नई उमंग।
सावन की शुभकामनाएं।

अर्धनारीश्वर होकर भी काम पर विजेता और गृहस्थ होकर भी परम विरक्त हैं भोले बाबा।
सावन की शुभकामनाएं।

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
नीलकंठ होकर भी विष से अलिप्त हैं भोले भंडारी।
सावन की शुभकामनाएं।
Next Story