धर्म-अध्यात्म

सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है

Ritisha Jaiswal
14 Aug 2021 12:47 PM GMT
सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी है
x
किसी की जिंदगी ऐसी नहीं है कि कोई समस्या न हो। जब कभी हमारी मेहनत पर पानी फिर जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | किसी की जिंदगी ऐसी नहीं है कि कोई समस्या न हो। जब कभी हमारी मेहनत पर पानी फिर जाता है या असफलता हाथ लगती हैं तो हमे दूसरों को कोसने लगते हैं। कुछ लोग तो विपत्तियों का सामना करते-करते टूट जाते हैं। मेहनत के बर्बाद होने पर हम दूसरों को कोसते हैं और दूसरों पर गुस्सा निकालते हैं। परंतु बिगड़े काम को फिर से सही करने का प्रयास नहीं करते हैं। शायद हम सारी ऊर्जा इन्हीं सब चीजों में बर्बाद कर देते हैं। आज हम आपको सोन चिड़िया और घोंसला की कहानी का विस्तार से वर्णन करेंगे। जिसने अपने सकारात्मक ऊर्जा से अपने परेशानियों को दूर किया।

सोन चिड़िया और घोंसला
सर्दी आ चुकी समीप था और सोन चिड़िया का घोंसला पुराना हो चुका था। उसने नया घोंसला बनाने का निर्णय जिससे सर्दी में समस्या न आएं। दूसरे दिन सोन चिड़िया ने अपने अथक प्रयास से समीप के खेत में से एक-एक तिनका चुन-चुन कर लाने लगी। शाम तक उसने एक शानदार घोंसला तैयार कर लिया। हालांकि उसे अपने पुराने घोंसले से बहुत लगाव था इसीलिए उसने सोचा आज आखिरी रात यही बिता लेती हूँ।
दूसरे दिन सुबह जल्दी जगकर वह अपने नए आशियाने गई तो वहां उसने देखा कि किसी ने उसके घोंसले तहस-नहस कर दिया था। पहले तो इस हालात को देखकर रोने लगी। परंतु फिर खुद को संभालते हुए उसने नया घोंसला बनाने की ठान ली। मायूसी के बाद भी उसने एक लंबी सांस ली और घोंसला बनाने में लग गई। काफी मेहनत के बाद शाम तक उसका घोंसला दोबारा बनकर तैयार हो गया।
कहानी की शिक्षा : मुसीबत आएं तो डटकर सामना करना चाहिए। अगर कोई काम बिगड़ जाए तो उसपर परेशान होकर समय गंवाने से अच्छा है कि उस काम को पुनः अच्छे से किया जाए।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story