- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chaitra Navratri के...
धर्म-अध्यात्म
Chaitra Navratri के पहले ही निपटा लें अपने जरूरी काम, माता होंगी प्रसन्न
Tara Tandi
29 March 2025 5:32 PM IST

x
Chaitra Navratri ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन नवरात्रि को बहुत ही खास माना गया है जो कि साल में दो बार पड़ती है। पंचांग के अनुसार अभी चैत्र माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है जो कि इस साल 30 मार्च से आरंभ हो रही है और इसका समापन 6 अप्रैल को हो जाएगा।
इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी। नवरात्रि के आरंभ से पहले कुछ कार्यों को निपटा लेना जरूरी है वरना बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि किन कार्यों को नवरात्रि के नौ दिनों में नहीं करना चाहिए।
नवरात्रि के नौ दिनों में न करें ये काम—
चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस समय साफ सफाई और शुद्धता का ध्यान रखना जरूरी होता है। माना जाता है कि देवी उन्हीं घर में वास करती हैं जहां पवित्रता होती है। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले ही घर की साफ सफाई कर लेनी चाहिए। नवरात्रि से पहले ही अपने घर के पूजा स्थल में रखी खंडित मूर्तिया व फटी पुरानी तस्वीरों को हटा दें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके अलावा प्रवेश द्वार के दोनों ओर स्वास्तिक का निशान भी बनाएं।
चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले ही बाल और नाखून काट लें। क्योंकि इस दौरान बाल, काटना, नाखून काटना, दाढ़ी बनाना मना होता है। ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले ही इन कामों को निपटा लें। इसके अलावा तामसिक चीजों से भी दूरी बनाएं। नवरात्रि के आरंभ से पहले ही व्रत पूजन की सारी सामग्री एकत्रित कर लें।
TagsChaitra Navratriपहले निपटा काममाता प्रसन्नwork done firstmother happyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





