धर्म-अध्यात्म

Holashtak से पहले निपटा लें सारे काम, वरना होगा नुकसान

Tara Tandi
22 Feb 2025 5:51 PM IST
Holashtak से पहले निपटा लें सारे काम, वरना होगा नुकसान
x
Holashtak ज्योतिष न्यूज़ : फाल्गुन माह का आरंभ हो चुका है और इस महीने कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं जिसमें होली को प्रमुख माना जाता है इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इसे शुभ समय हीं माना जाता है
मान्यता है कि होलाष्टक में किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक नहीं करने चाहिए ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक का आरंभ 7 मार्च से हो रहा है और समापन 13 मार्च यानी होली से एक दिन पहले हो जाएगा।
ऐसे में होलाष्टक लगने से पहले कुछ कार्यों को कर लेना चाहिए। माना जाता है कि होलाष्टक के दिनों में इन कार्यों को करने से जिंदगीभर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि वो कौन से काम हैं, तो आइए जानते हैं।
होलाष्टक से पहले करें ये काम—
अगर आप कोई भी शुभ कार्य जैसे शादी, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करना चाहते हैं तो इन्हें होलाष्टक लगने से पहले ही कर लेना बेहतर होगा। होलाष्टक की अवधि में इन कार्यों को करना अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करने से परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा अगर आपको कोई बड़ी खरीदारी करनी है जैसे घर, वाहन या गहने आदि तो उसे होलाष्टक से पहले ही कर लेना चाहिए। क्योंकि इस दौरान इनकी खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है।

इसके अलावा अगर कोई आर्थिक कार्य जैसे, धन का निवेश उधार या नया कारोबार आरंभ करना है तो उसे भी होलाष्टक लगने से पहले कर लेना अच्छा होगा। क्योंकि होलाष्टक के दौरान अगर इन कार्यों को किया जाए तो नुकसान की अधिक संभावना बनी रहती है। इसके अलावा अगर किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसे होलाष्टक से पहले ही सुलझा लेना चाहिए। क्योंकि इस दौरान विवाद बढ़ने की संभावना अधिक होती है।
Next Story