धर्म-अध्यात्म

27 साल बाद दिवाली पर सूर्यग्रहण का संयोग, जानें आपके जीवन में क्या लाएगा बदलाव

Subhi
17 Oct 2022 5:37 AM GMT
27 साल बाद दिवाली पर सूर्यग्रहण का संयोग, जानें आपके जीवन में क्या लाएगा बदलाव
x

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। जानें दिवाली पर लगने वाला सूर्यग्रहण आपके जीवन में क्या डालेगा असर-

मेष- मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ेगा।

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सुखकारी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: 26 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध करेंगे तुला राशि में गोचर, इन राशियों को होगा महालाभ

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी रहने वाला है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस ग्रहण से आंशिक लाभ हो सकता है।

कन्या- कन्या राशि वालों को ग्रहण काल में आर्थिक नुकसान हो सकता है।

तुला- तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण नुकसानदायक साबित हो सकता है। हानि की आशंका है।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह ग्रहण खुशखबरी लेकर आ सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी साबित हो सकता है।


Next Story