धर्म-अध्यात्म

अपनी राशि के अनुसार रंगों का करें चयन, जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे

Tara Tandi
14 March 2022 3:32 AM GMT
अपनी राशि के अनुसार रंगों का करें चयन, जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे
x
हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी को पूरे हर्षोउल्लास के साथ लोग रंग खेलते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी को पूरे हर्षोउल्लास के साथ लोग रंग खेलते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग का हमारे मन और शरीर से बहुत गहरा नाता है वहीं रंग हमारी भावनाओं को भी दर्शाते हैं। हमारे आस-पास मौजूद रंगों के अनुसार व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत लकी होते हैं तो वहीं कई रंग हमारे लिए अशुभ भी रहते हैं। यदि होली खेलने के लिए आप अपनी राशि के अनुरूप रंग चुनेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे।

मेष एवं वृश्चिक राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। अतः इन राशि के जातकों के लिए होली खेलने में लाल, पीले, गुलाबी और केसरिया रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी एवं पति-पत्नी के बीच संबंध भी मधुर बनेंगे।
वृषभ एवं तुला राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को क्रीम, गुलाबी, हरा, फिरोजी या सिल्वर रंग या इससे मिलते-जुलते रंगों से होली खेलना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मिथुन एवं कन्या राशि-
इन दोनों राशियों के स्वामी बुध है अतः जन्म कुंडली में बुध के अशुभ प्रभाव को कम करके शुभता में वृद्धि के लिए इन राशि वाले जातकों को हरा,नीला,जामुनी व सी ग्रीन कलर को होली के लिए चुनना लाभकारी होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति एवं बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पति-पत्नी का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क राशि-
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्रदेव की प्रसन्नता के लिए कर्क राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार सिल्वर, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर की गुलाल एवं रंगों से होली खेलना श्रेष्ठ रहेगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी एवं तरक्की के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
सिंह राशि-
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है जो सभी ग्रहों और राशियों के भी स्वामी माने गए हैं। जन्म कुंडली में सूर्य जनित दोषों से मुक्ति तथा उनकी प्रसन्नता के लिए इस राशि के जातकों को लाल,केसरिया,गुलाबी,पीले या इससे मिलते हुए रंगो से होली खेलना बेहद शुभ रहेगा। इन रंगों का गुलाल उड़ाने से जहां आपके विचारों में सकारात्मक वृद्धि होगी वहीं आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
धनु एवं मीन राशि-
इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इनकी अशुभता में कमी और शुभता में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को पीले,लाल,गुलाबी या केसरिया रंग से होली खेलने से जन्म कुंडली में बृहस्पति जन्म दोष शांत होंगे। इन रंगों के प्रयोग से धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
Next Story