- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- घर की दिशा के अनुसार...
धर्म-अध्यात्म
घर की दिशा के अनुसार करें रंगों का चुनाव, जानिए कौनसा दिशा में होना चाहिए कौनसा कलर
Ritisha Jaiswal
8 April 2022 4:57 PM IST

x
दीवारों पर पेंट करवाकर लोग अपने घरों को नया लुक देते हैं लेकिन पेंट करवाते समय वह वास्तु को नजरअंदाज कर देते हैं।
दीवारों पर पेंट करवाकर लोग अपने घरों को नया लुक देते हैं लेकिन पेंट करवाते समय वह वास्तु को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु और रंगों का बहुत गहरा संबंध है। वास्तु में हर रंग का अपना अलग महत्व होता है इसलिए घर को रंगते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। अगर आप भी वास्तु में विश्वास रखते हैं और घर में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं तो पेंट करवाने से पहले जान लें रंगों का महत्व...
पीला रंग
भारतीय संस्कृति में पीले रंग का विशेष महत्व है। पीला रंग मन को शांति दोता और घर में सुख-समृद्धि भी लाता है। वास्तु के अनुसार, घर का मास्टर बेडरूम पीले रंग का होना चाहिए।
हरा रंग
हरा रंग हरियाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। वहीं, घर का उत्तरी भाग आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इस कोने की दीवार पर हरे रंग का पेंट करवाना शुभ माना जाता है।
खिड़कियों और दरवाजों को गहरे रंगों में रंगवाएं
घर की दीवारों के अलावा दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा हल्के रंग से रंगना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इनपर गहरे रंग जैसे लाल, ग्रे और काला नहीं करवाना चाहिए। ये रंग घर की ऊर्जा को कम करते हैं।
घर की दिशा के अनुसार रंगों का चुनाव
• उत्तर-पूर्व दिशा के लिए हल्का नीला।
• पूर्व दिशा के लिए सफेद या हल्का नीला।
• दक्षिण-पूर्व दिशा का संबंध अग्नि से है इसलिए इस दिशा की दीवारों पर नारंगी, गुलाबी या चांदी के रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
• उत्तर दिशा के लिए हरा रंग उपयुक्त होता है।
• उत्तर-पश्चिम दिशा हवा से संबंधित है इसलिए इस दिशा के लिए सफेद, हल्के भूरे और क्रीम रंगों का प्रयोग शुभ माना जाता है।
• दक्षिण दिशा के लिए लाल और पीला रंग।
• पश्चिम दिशा पानी की ओर है इसलिए इस दिशा के लिए नीला और सफेद रंग सबसे अच्छा होता है।
कमरे के अनुसार रंगों का चयन
• मास्टर बेडरूम के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है इसलिए इस ओर बनी दीवार पर नीला रंग करवाएं।
• गेस्ट रूम या ड्राइंग रूम उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इस कमरे की दीवारों पर सफेद रंग होना चाहिए।
• बच्चों का कमरा उत्तर-पश्चिम में सबसे अच्छी दिशा होती है। इस दिशा में स्थित कमरे को सफेद रंग से रंगना चाहिए।
• किचन की दीवारों का रंग नारंगी या लाल होना चाहिए।
• स्नानघर के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सही है। इसकी दीवारों पर सफेद रंग होना चाहिए।
Next Story





