- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- भगवान श्री राम के इन...
धर्म-अध्यात्म
भगवान श्री राम के इन मंत्रों के जाप से समाप्त होगा हर संकट
Tara Tandi
19 April 2021 7:22 AM GMT

x
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने माता कौशल्या की कोख से जन्म लिया था। इस साल 21 अप्रैल, बुधवार को राम नवमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। राम नवमी के दिन भगवान राम की विधि- विधान से पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन भगवान राम के मंत्रों का जप करने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और भगवान राम का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
राम
राम नाम ही स्वंय सबसे बड़ा और सिद्ध मंत्र है। जो व्यक्ति रोजाना राम नाम का जप करता है उस पर किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आता है। राम नवमी के पावन दिन आप अपनी इच्छानुसार राम नाम का जप जरूर करें।
ऊॅं रां रामाय नम:
इस मंत्र का जप करने से सभी विपदाएं दूर हो जाती हैं। भगवान राम का यह मंत्र काफी प्रभावशाली और शक्तिशाली है। राम नवमी के दिन इस मंत्र का जप जरूर करें।
ऊॅं रामचंद्राय नम:
जो व्यक्ति इस मंत्र का जप करता है, उस पर भगवान राम की विशेष कृपा रहती है। इस मंत्र का जप करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। भगवान राम की पूजा करते समय इस मंत्र की एक माला का जप अवश्य करें।
ॐ रामभद्राय नम:
श्रीराम के इस सिद्ध मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और भगवान राम का आर्शावाद प्राप्त होता है।
ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा'
राम नवमी के पावन दिन भगवान राम के साथ ही माता सीता का ध्यान भी करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने प्रभु श्री राम और माता सीता का आर्शीवाद प्राप्त होता है।
दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी'
इस मंत्र का जप करने से सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाता है। जीवन में आ रही किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
Tagsभगवान

Tara Tandi
Next Story