धर्म-अध्यात्म

आज बुधवार को करें भगवान गणेश के इन विशेष मंत्रों का जाप

Subhi
18 Aug 2021 3:24 AM GMT
आज बुधवार को करें भगवान गणेश के इन विशेष मंत्रों का जाप
x
हिंदू धर्म के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के नाम से किया जाता है।

हिंदू धर्म के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के नाम से किया जाता है। क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाता है। भगवान गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती के प्रिय पुत्र हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली, वैभव, समृद्ध, यश और सम्मान की प्राप्ति होती है। गणेश जी अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते है। इसीलिए इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है। इसीलिए इस दिन पूरे विधि-विधान से गणेश जी की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं भगवान गणेश को प्रसन्न करने के उपयोगी मंत्र के विषय में

गणेश मंत्र
1. 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'
इस मंत्र जाप से व्यक्ति को आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है और रोजगार की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान गणेश के इस मंत्र से तनाव दूर होता है और हमारा यश भी बढ़ता है।
2. 'ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा'
बुधवार के दिन गणेश जी के इस मंत्र जाप से जीवन में आलस्य, निराशा, कलह और संकट जैसे नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलता है।
3. 'ॐ गं गणपतये नम'
बुधवार को गणेश जी के इस मंत्र जाप से व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है। जीवन में खुशहाली और शांति का आगमन होता है।
4. 'ॐ वक्रतुंडाय हुं'
बुधवार के दिन भगवान गणेश के इस मंत्र जाप से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी तरह की रूकावटों से छुटकारा मिलता है और सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।



Next Story