धर्म-अध्यात्म

Hanuman Jayanti पर राशि के अनुसार जपें ये चमत्कारी मंत्र, दूर होंगी कष्ट

Tara Tandi
12 April 2025 4:37 PM IST
Hanuman Jayanti पर राशि के अनुसार जपें ये चमत्कारी मंत्र, दूर होंगी कष्ट
x
Hanuman Jayanti ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन चैत्र पूर्णिमा है और हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप करते हैं। मान्यता है कि अगर हम अपनी राशि के अनुसार सही मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें तो इससे हनुमान जी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही वे अपने भक्तों को धन-धान्य और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार आपको कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।
मेष राशि
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मेष राशि वालों को इस दिन 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृष राशि
वृष राशि वालों को इस दिन 'ॐ अंजनिसुताय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को इस दिन 'ॐ धर्मानुजय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे हर काम में सफलता मिलती है और धन की कमी नहीं होती।
कर्क
कर्क राशि वालों को इस दिन 'ॐ बजरंगाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र मन की चिंताओं को दूर करता है और धन लाभ भी दिलाता है।
सिंह
सिंह राशि वालों को इस दिन 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाता है और मन को शांत करता है।
कन्या
कन्या राशि वालों को इस दिन 'ॐ हरये नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर होता है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
तुला
हनुमान जन्मोत्सव के दिन तुला राशि वालों को 'ॐ मारुतात्मजय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र से पारिवारिक जीवन और करियर दोनों अच्छे चलते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को इस दिन 'ॐ संकटमोचनाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस दिन 'ॐ श्रीरामदूताय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र आध्यात्मिक शक्ति और मन को शांति प्रदान करता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस दिन 'ॐ वीर हनुमते नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे लंबित कार्यों को पूरा करने में मदद मिलती है और धन लाभ होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दिन 'ॐ चिरंजीविनाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस दिन 'ॐ द्रोणाचलधराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और घर में धन की वृद्धि होती है।
Next Story