धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Tara Tandi
31 March 2022 3:10 AM GMT
नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप
x

नवरात्रि में माता रानी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि का पावन पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि का पावन पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के 9 दिन सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व उनके भक्तों के लिए भी काफी खास है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं और विधि-विधान से माता रानी की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पहले दिन से नौवें दिन तक क्रमानुसार मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही भक्त नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूरा प्रयास करते हैं।

विधि-विधान से पूजा करने पर माता रानी प्रसन्न होकर लोगों को सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य का वरदान देती हैं। वहीं नवरात्रि में मां जगदंबे की पूजा पाठ के दौरान कहा जाता है कि कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ होता है। आजकल अधिक काम की वजह से मां की आराधना के लिए बहुत ही कम समय मिल पाता है। ऐसे में अगर आप अधिक काम की वजह से विधिवत पूजन नहीं कर पा रहे हैं, तो हर प्रकार की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में....
इस मंत्र के जाप से हर इच्छा पूरी होती है। नवरात्रि के दौरान इसका जाप 108 बार किए जाने की सलाह दी जाती है।
'ऊं ललिता देव्यै नमः'
नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप करने से माता होती हैं प्रसन्न
इस मंत्र का भी जाप 108 बार किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से मां दुर्गा प्रसन्न हो जाती हैं।
'ऊं ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः'
नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक इस मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है। इसे इच्छापूर्ति के लिए अच्छा माना जाता है।
'ऊं सिंहमुख्यै नमः'
नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
'ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः'
नवरात्रि के नौ दिनों में इस मंत्र का जाप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
'ऊं ह्रीं उमा देव्यै नमः'
Next Story