- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- गुरुवार के दिन इन...
धर्म-अध्यात्म
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, दूर हो जाएगी सारी समस्या
Triveni
21 Jan 2021 10:45 AM IST

x
आज गुरुवार है। आज का दिन साईं बाबा को समर्पित है। साईंबाबा जिन्हें शिरडी साईंबाबा भी कहा जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज गुरुवार है। आज का दिन साईं बाबा को समर्पित है। साईंबाबा जिन्हें शिरडी साईंबाबा भी कहा जाता है एक भारतीय गुरु, संत एवं फकीर के रूप में माने जाते हैं। उनके अनुयायी उन्हें सर्वशक्तिमान एवं सर्वव्यापी मानते हैं। मान्यता है कि अगर कोई भक्त गुरुवार के दिन व्रत करें और गरीबों को भोजन वितरित करे तो उस पर साईं बाबा की कृपा बनी रहती है। साईं बाबा अपने भक्तों की मनोकामनाओं को जल्दी ही पूरा करते हैं। कहा जाता है साईं बाबा के व्रत 9, 11 या 21 गुरुवार तक करने चाहिए। अगर आप यह व्रत शुरू करना चाहते हैं तो आप किसी भी शुक्ल और कृष्ण पक्ष की तिथि में गुरुवार के दिन शुरू कर सकते हैं।
गुरुवार के दिन साईं बाबा की पूजा करते समय व्यक्ति को अच्छे विचार मन में रखने चाहिए। किसी से द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। इस दिन हो सके तो साईं मंदिर जाएं और साईं बाबा के दर्शन करें। इस दिन गरीबों को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। साईं बाबा की पूजा करते समय उनकी चालीस और आरती करना भी आवश्यक होता है। इसके अलावा साईं बाब के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन के समस्त दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन साईं बाबा के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको साईं बाबा के 12 मंत्रों की जानकारी दे रहे हैं।
साईं बाबा के 12 मंत्र:
1. ॐ साईं राम
2. ॐ साईं गुरुवाय नम:
3. सबका मालिक एक है
4. ॐ साईं देवाय नम:
5. ॐ शिर्डी देवाय नम:
6. ॐ समाधिदेवाय नम:
7. ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:
8. ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो साईं प्रचोदयात
9. ॐ अजर अमराय नम:
10. ॐ मालिकाय नम:
11. जय-जय साईं राम
12. ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा
Next Story





