धर्म-अध्यात्म

गुरुवार को भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप, बनी रहती है असीम कृपा

Triveni
7 Jan 2021 4:22 AM GMT
गुरुवार को भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप, बनी रहती है असीम कृपा
x
आज गुरुवार है। आजा की दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन अगर विष्णु जी का सच्चे मन से अराधना की जाए व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज गुरुवार है। आजा की दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि अगर गुरुवार के दिन अगर विष्णु जी का सच्चे मन से अराधना की जाए व्यक्ति पर भगवान की कृपा बनी रहती है। हिन्दू धर्म के आधारभूत ग्रन्थों में बहुमान्य पुराणानुसार, परमेश्ववर के तीन मुख्य रूपों में से एक विष्णु जी हैं। इन्हें ही विश्व का पालनहाल कहा गया है। कहा जाता है कि अगर भगवान विष्णु का जाप किया जाए तो व्यक्ति के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। साथ ही यह भी कहा जाता है कि विष्णु जी कभी भी अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं। आइए पढ़ते हैं विष्णु जी के मंत्र:

भगवान विष्णु को इन मंत्रों से करें प्रसन्न:
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ हूं विष्णवे नम:
ॐ विष्णवे नम:
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
गुरुवार के दिन इन बातों का रखें ख्याल:
कहा जाता है कि आज के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। साथ ही साबुन और तेल का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। अगर व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाता है तो उसे धन और विद्या की हानि होती है। इस दिन केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। पहले के समय में गुरुवार के दिन घर को गोबर से भी लीपा जाता था। अगर संभव तो आप भी ऐसा कर सकते हैं। इस दिन पीला भोजन ही करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक आज के दिन जन्म लेते हैं उनपर भगवान विष्णु की कृपा रहती है।
डिस्क्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Next Story