धर्म-अध्यात्म

आज शुक्रवार को करें माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा धन एवं समृद्धि

Triveni
4 Dec 2020 4:12 AM GMT
आज शुक्रवार को करें माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा धन एवं  समृद्धि
x
आज शुक्रवार का दिन धन, वैभव, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए समर्पित होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज शुक्रवार का दिन धन, वैभव, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए समर्पित होता है। आज के दिन माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से भी सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की भी आराधना करें, वे आपके कार्यों को बिना बाधा पूरा करने में मदद करेंगे तथा शुभता प्रदान करते हैं। आज आपको माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

माता लक्ष्मी के मंत्र

1. ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।। यह माता लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इसका जाप करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
2. ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। यह माता लक्ष्मी का महा मंत्र है। इसका जाप करने से स्थिर धन, दौलत और वैभव प्राप्त होता है।
3. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। माता लक्ष्मी के इस मंत्र ​का जाप करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

4. जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
5. पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करने से घर में धन और धान्य की कमी नहीं रहती है।
6. ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट। माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को किसी कार्य में सफलता प्राप्त होती है और माता लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहती है।
7. लक्ष्मी नारायण नम:। माता लक्ष्मी के इस मंत्र में भगवान विष्णु का भी नाम है। इस मंत्र के जाप से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति और पत्नी के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। इससे सुख और समृद्धि भी प्राप्त होती है।


Next Story