धर्म-अध्यात्म

शिव साधना के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, दूर हो जाएगी हर बाधा

Tara Tandi
21 Feb 2024 11:59 AM GMT
शिव साधना के दौरान करें इन मंत्रों का जाप,  दूर हो जाएगी हर बाधा
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन प्रदोष व्रत बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाला प्रदोष व्रत आज यानी 21 फरवरी दिन बुधवार को किया जा रहा है बुधवार के दिन प्रदोष पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जा रहा है।

इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है और दिनभर का उपवास भी रखा जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। लेकिन अगर आज शिव साधना के समय उनके चमत्कारी और शक्तिशाली मंत्रों का जाप विधिवत किया जाए तो हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान शिव के शक्तिशाली मंत्र।
भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र—
शिव स्तुति मंत्र
द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।
शिव प्रार्थना मंत्र
करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं श्रावण वाणंजं वा मानसंवापराधं ।
विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो॥
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
शिव नामावली मंत्र
।। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नमः।।
।। ॐ पार्वतीपतये नमः।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नमः।।
शिव आरोग्य मंत्र
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
शिव गायत्री मंत्र
ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि, तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।
Next Story