धर्म-अध्यात्म

माघ पूर्णिमा के दिन करें इन महामंत्र का जाप

Tara Tandi
19 Feb 2024 2:16 PM GMT
माघ पूर्णिमा के दिन करें इन महामंत्र का जाप
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है जो स्नान दान पूजा पाठ व तप जप के लिए विशेष मानी जाती है मान्यता है कि इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

माघ मास की पूर्णिमा के दिन अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से होगा और इसके अगले दिन यानी 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर तिथि का समापन हो जाएगा। वही माघ पूर्णिमा इस बार 24 फरवरी को मनाया जाएगा।
भगवान विष्णु का मंत्र—

1. ॐ नमोः नारायणाय।।

2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।

3. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

4. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्।।

5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।

माता लक्ष्मी मंत्र

1. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।।

2. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद।

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:।।

3. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,

तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ।।



Next Story