धर्म-अध्यात्म

Janmashtami पर करें कान्हा के इन महामंत्रों का करे जाप, मिलेगा आशीर्वाद

Tara Tandi
6 Sep 2023 1:42 PM GMT
Janmashtami पर करें कान्हा के इन महामंत्रों का करे जाप, मिलेगा आशीर्वाद
x
भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन हुआ था। जिसे जन्माष्टमी के तौर पर देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इस पावन दिन पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती हैं। जन्माष्टमी की तिथि पर भक्त कृष्ण भक्ति में लीन रहते हुए दिनभर का उपवास रखते हैं और रात्रि 12 बजे प्रभु का जन्म करा कर उनकी विधिवत पूजा करते हैं।
मान्यता है कि जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की आराधना जीवन की बाधाओं को हर लेती हैं। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर को देशभर में मनाया जा रहा हैं। इस दिन पूजा पाठ के अलावा अगर श्रीकृष्ण के महामंत्रों का जाप किया जाए तो हर क्षेत्र में उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं साथ ही जीवन की दुख परेशानियां भी दूर हो जाती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान कृष्ण के चमत्कारी मंत्र।
श्रीकृष्ण के प्रभावशाली मंत्र—
जन्माष्टमी के पावन दिन पर भगवान कृष्ण की पूजा के बाद अगर ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम: 108 बार इस मंत्र का जाप किया जाए तो भगवान की कृपा प्राप्त होती हैं और मानसिक शांति भी मिलती हैं। इसके अलावा रोजाना नियम से अगर हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे इन मंत्रों का जाप 108 बार किया जाए तो जीवन में सुख समृद्धि आती हैं साथ ही जीवन में प्रेम बना रहता हैं।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा या स्मरण के दौरान अगर ऊँ कृष्णाय नम: इस मंत्र का जाप किया जाए तो लाभकरी माना जाता हैं मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से जीवन के कष्टों में कमी आती हैं और आर्थिक लाभ मिलता हैं। गृहक्लेश से मुक्ति पाने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आप प्रतिदिन श्रीकृष्ण के कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम: इस मंत्र का जाप जरूर करें।
Next Story