- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- रोजाना करें इन 5...
रोजाना करें इन 5 मंत्रों का जाप, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
![Chant these 5 mantras daily, happiness and prosperity will come in life Chant these 5 mantras daily, happiness and prosperity will come in life](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/19/1640389--5-.gif)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह-शाम ईश्वर की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। सुबह उठकर पूजा और ईश्वर की प्रार्थना करने से पूरा दिन अच्छा बीतता है और सभी कार्य सफल होते हैं। सुबह के अलावा शाम को भी पूजा की जाती है। वहीं जीवन में सकारात्मक उर्जा बनाए रखने के लिए माना जाता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना और रात को जल्दी सोना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारे द्वारा किए जाने वाले कार्यों का भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यदि आप अपने दिन को शुभ बनाना चाहते हैं तो सुबह पूजा के अलावा दिन भर कुछ मंत्रो का भी जाप करना चाहिए। दिन भर इन मंत्रों के जाप से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे मंत्र...