धर्म-अध्यात्म

कालाष्टमी पर करें  राशि के अनुसार मंत्र जाप

Khushboo Dhruw
4 Dec 2023 5:02 PM GMT
कालाष्टमी पर करें  राशि के अनुसार मंत्र जाप
x

कालाष्टमी : कालभैरव को भगवान शिव का रूप माना जाता है। मान्यता है कि जो भक्त महादेव के इस रूप की पूजा करता है उसे सभी प्रकार की शारीरिक बीमारियों से राहत मिलती है। कालाष्टमी हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है और इस बार कार्तिक मास की कालाष्टमी यानी कालभैरव जयंती 5 दिसंबर को मनाई जाएगी। कालाष्टमी यानी कालभैरव जयंती के दिन रोगों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए कालभैरव की पूजा की जाती है। इस दिन कहा जाता है मंत्र के जाप से बेहद लाभ मिलता है तो जानिए कालाष्टमी राशि अनसार किन मंत्रो का जाप करे :

राशि के अनुसार मंत्रों का जाप

मेष राशि के जातकों को ‘ૐ महारूपाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि के जातक को ‘ૐ सर्वभूते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि वालों को ‘ૐ महाक्याय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

कर्क राशि के जातक को ‘ૐ स्वयं भूताय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

सिंह राशि के जातक को ‘ૐ महाबलाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

कन्या राशि वालों को ‘ૐ विश्वरूपाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को ‘ૐ सर्वकामाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि वालों को ‘ૐ कालयोगिने नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

धनु राशि वालों को ‘ૐ भगवते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

मकर राशि वालों को ‘ૐ शमशानवासिने नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि वालों को ‘ૐ सर्वकार्ये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

मीन राशि वाले जातक को ‘ૐ प्रवर्तये नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।

Next Story