धर्म-अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, आपके जीवन से दूर होगी कष्ट

Subhi
7 March 2021 1:57 AM GMT
महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, आपके जीवन से दूर होगी कष्ट
x
महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन उत्सव बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन उत्सव बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरी विधि-विधान के साथ शिवजी और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। वर्ष 2021 की महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 (गुरुवार) को मनाई जाएगी। इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत कता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन शंकर जी को बेल पत्र, धतूरा, बेर अर्पित किए जाते हैं। इस दिन शिवजी का रूद्राभिषेक किया जाता है। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए पढ़ते हैं महामृत्युंजय मंत्र।

महामृत्युंजय मंत्र:
ओम् त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीयमामृतात्।।
कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप:
कहा जाता है कि इस मंत्र का उच्चारण करने में किसी भी तरह के दोष को स्वीकर नहीं किया जाता है। इस मंत्र को अतिविनय भाव से और आदर की मुद्रा में पढ़ा जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मृत्यु संकट तक टल जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव भी दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि रोजाना पूजा करते समय इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। ऐसा करने से आपदाएं दूर रहती हैं। साथ ही यह स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद रहता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शिवजी की आराधना महामृत्युंजय मंत्र के बिना अधूरी है। ऐसे में शिवजी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।


Next Story