धर्म-अध्यात्म

गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु का इन मंत्रो से जाप

Kajal Dubey
9 Dec 2021 1:24 AM GMT
गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु का इन मंत्रो से जाप
x
आज गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए होता है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज गुरुवार का दिन श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए होता है. इस दिन लोग गुरुवार का व्रत (Guruvar Vrat) रखते हैं और केले के पौधे की पूजा करते हैं. आज के व्रत में केले का सेवन नहीं किया जाता है. आज पीला वस्त्र पहनना अच्छा माना जाता है. आज देव गुरु बृहस्पति (Dev Guru Brihaspati) को भी प्रसन्न करके कुंडली के गुरु दोष (Guru Dosh) को दूर कर सकते हैं. आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु के प्रभावी मंत्रों का जाप करके अपने कार्यों में सफलता, संतान और सुखी जीवन का आशीष प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं भगवान विष्णु के इन प्रभावी मंत्रों के बारे में:

भगवान विष्णु के प्रभावी मंत्र
1. ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
इस विष्णु मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को धन-वैभव और समृद्धि की प्राप्ति होती है. विष्णु कृपा से उसके पास कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है.
2. ओम देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
यह संतान गोपल मंत्र है. इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति को उत्तम संतान की प्राप्ति होती है. जो लोग संतानहीन हैं, वे इस मंत्र का विधिपूर्वक जाप
कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
3. ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
यह भगवान विष्णु का गायत्री महामंत्र है. इस मंत्र जाप के प्रभाव से तनाव दूर हो सकता है. आपके जीवन में सुख और शांति आ सकती है.
भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप तुलसी की माला से करना चाहिए. मंत्र जाप में मन की शांति और शुद्धता जरुरी है. भगवान विष्णु का ध्यान करके इन मंत्रों का सही उच्चारण करते हुए जाप करना चाहिए.


Next Story