धर्म-अध्यात्म

रुद्राक्ष की माला से करें भगवान शिव के मंत्र का जाप, आपके सभी कष्ट होंगे दूर

Subhi
29 July 2021 2:58 AM GMT
रुद्राक्ष की माला से करें भगवान शिव के मंत्र का जाप, आपके सभी कष्ट होंगे दूर
x
सावन में भगवान की पूजा पूरे धूम-धाम से की जाती है। सावन मास भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है।

सावन में भगवान की पूजा पूरे धूम-धाम से की जाती है। सावन मास भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। इस समय शिव को प्रसन्न करने के लिए तमाम उपाय किये जाते हैं। सावन में उन सभी चीजों का महत्व बढ़ जाता है। जो भगवान शिव की पूजा मे प्रयोग किया जाता है। उन्हीं में से एक रुद्राक्ष की माला है जिससे भगवान शिव के मंत्रों का जाप किया जाता है। रुद्राक्ष माला को भगवान शिव का अंश माना जाता है। सावन में रुद्राक्ष माला से शिव मंत्र जाप करने से सभी से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

रुद्राक्ष की माला

सावन में शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष माला से करना चाहिए क्योंकि रुद्राक्ष की माला भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन में इस माला के जाप से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। मान्यता के अनुसार रुद्राक्ष भगवान शिव का ही अंश माना जाता है। महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें।

मह मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात् !!

संपुटयुक्त महा मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !!

लघु मृत्‍युंजय मंत्र

ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।

किसी दुसरे के लिए जप करना हो तो-ॐ जूं स (उस व्यक्ति का नाम जिसके लिए अनुष्ठान हो रहा हो) पालय पालय स: जूं ॐ।

सावन में रुद्राक्ष की माला का महत्व

वैसे शिव के किसी भी मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से कर सकते हैं। हालांकि महामृत्युंजय और लघुमृत्युंजय मन्त्र का जाप केवल रुद्राक्ष माला से ही करना चाहिए। सावन में शिव जी और उनके परिवार के लिए मन्त्र जाप रुद्राक्ष की माला से लाभकारी होता है।



Next Story